Home > Ranchi > रांची : सावन की भारी बारिश देखते हुए मेन रोड पर नहीं निकलेगा मोहर्रम का अखाड़ा जुलूस

रांची : सावन की भारी बारिश देखते हुए मेन रोड पर नहीं निकलेगा मोहर्रम का अखाड़ा जुलूस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : इस बार सावन की भारी बारिश को देखते हुए मोहर्रम अखाड़ा कमेटियों ने मेन रोड पर जुलूस नहीं निकालने का फैसला लिया है। यह फैसला अखाड़ा कमेटियों की डीसी और एसएसपी के साथ हुई बैठक में मंगलवार को लिया गया। तय किया गया है कि मोहर्रम का जुलूस मेन रोड पर नहीं निकाला जाएगा। तीनों प्रमुख खलीफा के अधीन सभी इमामबाड़ा, अखाड़ों और कर्बला में फातिहा होगा। अस्त्र-शस्त्र का खेल प्रदर्शन अखाड़ों में ही किया जाएगा। मोहर्रम की एक तारीख को 30 जुलाई को महावीर चौक स्थित धवताल अखाडा के मुख्य इमामबाड़ा में 9:00 बजे सरकारी अलम खड़ा किया जाएगा। 4 जुलाई मोहर्रम की 5 तारीख को हिंदपीढ़ी की सेंट्रल स्ट्रीट में इमामबाड़ा अखाड़ा, लीलू अली अखाड़ा, लेक रोड स्थित मुख्य इमामबाड़ा, ग्वाला टोली स्थित अखाड़ा के मुख्य इमामबाड़ा में फातिहा के बाद धार्मिक रीति रिवाज से निशान खड़ा किया जाएगा। मोहर्रम की दसवीं तारीख को अपने अपने इलाके में ही जुलूस निकाले जाएंगे। कांके रोड स्थित अली मैदान के कर्बला में फातिहा के बाद मोहर्रम का समापन होगा।

You may also like
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश

Leave a Reply