Home > Crime > उलीडीह में पत्नी ने बेटी के साथ गलत हरकत का विरोध किया तो पति ने पत्नी व बेटी को पीटा, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

उलीडीह में पत्नी ने बेटी के साथ गलत हरकत का विरोध किया तो पति ने पत्नी व बेटी को पीटा, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : उलीडीह में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा था। पत्नी ने देख लिया और विरोध करना शुरू किया। इस पर उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की पिटाई कर दी। दोनों मां बेटी घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए सोमवार की देर रात एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला का कहना है कि उसका पति आपराधिक चरित्र का है। अक्सर वह बाहरी लड़कियों को लाकर घर में गलत हरकत करता है। घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply