Home > Jamshedpur > डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा, गुड़ाबांदा समेत कई प्रखंडों में चल रही योजना

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा, गुड़ाबांदा समेत कई प्रखंडों में चल रही योजना

जमशेदपुर : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की सोमवार को समीक्षा की। यह योजना गुड़ाबांदा समेत विभिन्न प्रखंडों में चल रही है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की वह पशुपालकों को इस योजना के तहत 50 से 90 फ़ीसदी तक सब्सिडी का लाभ दें। इस योजना के तहत गौपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन और बतख पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना का लाभ किसानों के साथ-साथ विधवा और दिव्यांग भी ले सकते हैं। वित्तीय साल 2023 -24 के लिए पशुपालन विभाग से 1879 और गव्य विभाग से 352 आवेदकों का चयन किया गया है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ पात्रता रखने वाले योग्य लाभुकों को ही मिले।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply