Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Run For Unity : देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोलमुरी में रन फॉर यूनिटी आयोजित, मौजूद रहे सांसद

Jamshesdpur Run For Unity : देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोलमुरी में रन फॉर यूनिटी आयोजित, मौजूद रहे सांसद

जमशेदपुर : गोलमुरी के केबल टाउन मैदान में मंगलवार को देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौड़ को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि इस अवसर पर जो दौड़ हुई है, इसने आपसी एकता को प्रदर्शित किया है। आज जरूरत है कि देश को एक सूत्र में बांधकर रखा जाए। प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply