Home > Crime > शास्त्री नगर में सांप्रदायिक बवाल के मामले में दर्ज एफआईआर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के 13 पदाधिकारियों के नाम, जांच की मांग को लेकर एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

शास्त्री नगर में सांप्रदायिक बवाल के मामले में दर्ज एफआईआर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के 13 पदाधिकारियों के नाम, जांच की मांग को लेकर एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुए सांप्रदायिक बवाल के मामले में दर्ज एफआईआर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के 13 ऐसे पदाधिकारियों के नाम हैं। जिनको उनके संगठन का कहना है कि यह निर्दोष हैं। जांच कर एफआईआर से इनका नाम निकालने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को साकची में एसएसपी प्रभात कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो लोग भी निर्दोष पाए जाएंगे उन का नाम एफआईआर से हटाया जाएगा।

बजरंग दल के संयोजक दीपक ठाकुर ने बताया कि 9 अप्रैल को जिस दिन शास्त्री नगर में घटना हुई थी। उस समय शाम को 6:00 से 6:30 के बीच विश्व हिंदू परिषद के दीपक वर्मा, सुभाष चटर्जी, उत्तम दास, प्रदीप सिंह, शंभू प्रमाणिक, सूरज राज खत्री और रोशन कुमार डीएसपी कमलकिशोर से बात करने कदमा थाने में गए थे। उसी समय डीएसपी के फोन पर काल आई कि शास्त्री नगर में पथराव हो रहा है। इसके बाद डीएसपी वहां से चले गए और विहिप के लोग भी अपने घर चले गए। इसलिए यह लोग बेकसूर हैं। उन्होंने बताया कि इसी समय अजय गुप्ता, चंदन दास और डॉ भोला लोहार टेल्को में भारत माता पूजन कार्यक्रम में शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक थे। इसलिए यह लोग बेकसूर हैं। विहिप के सोनारी के रहने वाले संजय सिंह अस्वस्थ थे और घर पर थे। इसलिए वह भी बेकसूर हैं। दीपक ठाकुर ने बताया कि जनार्दन पांडे, भीम यादव, चंदन चौबे, अनिरुद्ध गिरी, राजेश चौबे, शंकरराव और कन्हैया पांडे अपने निजी काम में व्यस्त थे और वह भी इस मामले में बेकसूर हैं। एसएसपी ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें- मानगो के फारेस्ट विभाग में ईद को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देशों निर्देश

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?