Home > Jamshedpur > विषैला सांप काट ले तो दर्द की दवा खाना हो सकता है खतरनाक, जानिए और क्या नहीं खा सकते

विषैला सांप काट ले तो दर्द की दवा खाना हो सकता है खतरनाक, जानिए और क्या नहीं खा सकते

जमशेदपुर: टाटानगर में इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने लोको पायलटों को विषैला सांप की पहचान का तरीका बताया। अगर किसी को सांप काट लेता है तो उसका प्राथमिक इलाज कैसे करना है। इसके बारे में भी लोको पायलटों को ट्रेनिंग दी। रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बरसात में रात के वक्त जंगल में ट्रेन खड़ी होती है तो ट्रैक्शन मोटर या अन्य उपकरणों की जांच के दौरान विषैले सर्प काट लेते हैं। इसीलिए लोको पायलटों को ट्रेनिंग दी गई की कौन सा सर्प विषैला है और कौन विष हीन है। इसकी कैसे पहचान हो। सांप काटने पर शरीर में क्या लक्षण होते हैं। इस बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि सांप काट ले तो घायल को चाय, काफी, अल्कोहल या दर्द की दवा बिलकुल न दें। घायल को स्थिर रखें। इससे शरीर में जहर फैलने से रोका जा सकता है। चार घंटे के अंदर पीड़ित को एंटी वेनम इंजेक्शन अस्पताल में दिलवा कर उसकी जान बचाई जा सकती है। सांप काटने पर किसी ओझा के पास न जाएं। ट्रेनिंग के दौरान डिमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, शंकर कुमार प्रसाद आदि भी मौजूद रहे। बेहोश व्यक्ति को सीपीआर और इंजन में आग लगने पर फायर संयंत्र के इस्तेमाल की भी ट्रेनिंग दी गई।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: टाटानगर स्टेशन पर RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply