Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में वनमाली गार्डन के रहने वाले आनंद कुमार सिंह के घर चोरी हुई थी। इस मामले में आनंद कुमार सिंह के आवेदन पर पुलिस ने 13 फरवरी को एमजीएम थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी और मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चोर का पता लगाया और चोरी के आरोपी शंकोसाई रोड नंबर 1 के रहने वाले कर्म देव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की चांदी की पायल, चांदी की सिकड़ी और अरेबियन सिक्का बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी कर्म देव शर्मा को रविवार को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा राजू सिंह नामक कर्मचारी को निलंबित करने से कर्मचारियों में नाराजगी

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply