Home > Finance > गुड़ाबांदा BDO ने पुलिस की मदद से हथियापाटा में छापामारी कर 784900 रुपए व 510 ग्राम पन्ना किया जब्त, FIR दर्ज

गुड़ाबांदा BDO ने पुलिस की मदद से हथियापाटा में छापामारी कर 784900 रुपए व 510 ग्राम पन्ना किया जब्त, FIR दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गुड़ाबांदा बीडीओ ने पुलिस की मदद से हथियापाटा गांव में छापामारी की। यह छापामारी डीसी विजया जाधव के निर्देश पर रविवार को की गई। इस छापामारी में 510 ग्राम पन्ना जब्त किया गया। साथ ही ₹7 लाख 84 हजार 900 रुपए भी बरामद किए गए। मोबाइल जब्त किया गया। इस मौके पर आरोपी सनातन श्यामल फरार हो गया। उसके पिता बेनीपदो श्यामल से पूछताछ की गई तो उसने बरामद सामान का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी के पिता ने बताया कि उसका बेटा पन्ना का अवैध कारोबार करता है और अवैध तरीके से गुड़ाबांदा में पन्ना की खुदाई करता है। आरोपी सनातन श्यामल के खिलाफ गुड़ाबांदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें-उलीडीह के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रियल एस्टेट कारोबारी अमरनाथ सिंह की मौत की नहीं सुलझी गुत्थी, बेटे से भी पुलिस ने की पूछताछ

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply