जमशेदपुर : मानगो में नगर निगम ने डेंगू से बचाव के लिए पांच फागिंग मशीन से फागिंग कराई है। यह फागिंग मानगो चौक, नीलगिरी कॉलोनी, आशियाना रेजिडेंसी, न्यू पुरुलिया रोड आदि जगहों पर कराई गई। लेकिन जिन इलाकों में अधिक गंदगी थी उधर फागिंग नहीं कराई गई है। मानगो के जवाहर नगर, जाकिर नगर आदि इलाके में डेंगू का प्रकोप अधिक है। लोगों की मांग है कि इधर भी फागिंग कराई जाए। मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिन इलाकों में डेंगू का लार्वा और जल जमाव पाया गया वहां के लोगों से जुर्माना वसूला गया है। सनशाइन डेवलपर, एस ठाकुर, मिटकान मेगा स्किल सेंटर, सरवर हाशमी, राजेश कुमार, नीलिमा देवी, सुधीर सिंह, मोहम्मद इम्तियाज, एस आलम, के तिवारी और अन्य लोगों से कुल ₹11000 का जुर्माना वसूला गया है। मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शंकोसाई रोड नंबर 5, जय गुरु नगर, कालिका नगर रोड नंबर 5 सी, आशियाना ग्रीन वैली, ओल्ड पुरुलिया रोड, डिमना रोड, राजा मैदान, उलीडीह विशाल मेगा मार्ट आदि जगहों पर भी फागिंग कराई गई। इलाके के लोगों का कहना है कि आशियाना ग्रीन वैली, आशियाना रेजीडेंसी आदि साफ-सुथरी सोसाइटी हैं। मानगो नगर निगम को उन इलाकों में फागिंग करानी चाहिए जहां गंदगी फैली हुई है।
इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम ने आसपास गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से मानगो में वसूला ₹2000 जुर्माना
a fine of Rs 11, got fogging done, In Jamshedpur Jharkhand, In Mango, jamshedpur, Jamshedpur Denguee News, Jamshedpur Jharkhand, JAMSHEDPUR news, Jamshesdpur News, Jharkhand, Jharkhand News, News Bee news, the Municipal Corporation conducted a campaign to prevent dengue, गंदगी फैलाने वालों से वसूला 11000 रुपए का जुर्माना, जमशेदपुर डेंगू न्यूज़, जमशेदपुर न्यूज़, मानगो में नगर निगम ने अभियान चलाकर डेंगू से बचाव के लिए कराई फागिंग




