Home > Crime > चाकुलिया के पांच गांव में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर ध्वस्त की दो शराब भट्टी, कई लीटर विदेशी व देशी शराब बरामद

चाकुलिया के पांच गांव में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर ध्वस्त की दो शराब भट्टी, कई लीटर विदेशी व देशी शराब बरामद

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने गुरुवार को चाकुलिया के जोरडीहा, सोनाहाथू, धोबासोल, मातापुर और कुमारीसोल में छापामारी की। इस छापामारी में दो शराब भट्टी ध्वस्त की गई है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से लाकर चाकुलिया में बेची जाने वाली 13.30 लीटर अवैध बियर बरामद हुई है। अरुणाचल प्रदेश की किंग गोल्ड विदेशी शराब 22.50 लीटर और 900 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई है। शराब विक्रेताओं और भट्टी चलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में एक व्यक्ति ने सरेराह अपनी पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, हो गया फरार

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा