Home > Jamshedpur > विश्व आदिवासी दिवस पर आम आदमी पार्टी ने साकची के बिरसा मुंडा गोल चक्कर पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विश्व आदिवासी दिवस पर आम आदमी पार्टी ने साकची के बिरसा मुंडा गोल चक्कर पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस पर आम आदमी पार्टी ने साकची के बिरसा मुंडा गोल चक्कर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा की भूमिका पर चर्चा हुई। इसके अलावा साकची गोल चक्कर पर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश के संयुक्त सचिव रईस अफरीदी थे। कार्यक्रम में जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर कोषाध्यक्ष केके देशमुख, जिला सचिव मंगल करुवा, विधानसभा उपाध्यक्ष शंभू नाथ चौबे, मनोज कुमार, ममता द्विवेदी, संगीता चौबे, जमशेद आलम आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा व एमजीएम थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply