Home > Jamshedpur > ड्रिंक करके गाड़ी चलाई तो एफआईआर के साथ सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, डीसी ने दिया आदेश

ड्रिंक करके गाड़ी चलाई तो एफआईआर के साथ सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, डीसी ने दिया आदेश

जमशेदपुर: अब ड्रिंक करके गाड़ी चलाने वालों पर जिला प्रशासन की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं। शुक्रवार को डीसी ऑफिस में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि सरकारी कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग इनका लाइसेंस निरस्त करेगा। तो पुलिस इनके खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जेल भेजेगा। साथ ही ऑटो चालकों से ड्रेस कोड का पालन कराने और वाहन के दाहिने साइड को बंद रखने के नियम का पालन कराने का भी निर्देश दिया गया है।
दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाया तो मिलेंगे ₹2000
डीसी ने निर्देश दिया कि सड़क पर दुर्घटना होने के बाद घायल को अस्पताल पहुंचने वाले को ₹2000 का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। 20 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। 164 लोगों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों से 19 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply