Home > Crime > सरायकेला खरसावां : मुर्गाघुटू गांव में नाले से बरामद हुआ लावारिस महिला का शव

सरायकेला खरसावां : मुर्गाघुटू गांव में नाले से बरामद हुआ लावारिस महिला का शव

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मुर्गाघुटू में एक लावारिस महिला की लाश मिली है। यह लाश नाले में पड़ी हुई मिली है। लाश देखकर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि एक वृद्ध महिला तीन-चार दिन से क्षेत्र में घूम रही थी। हो सकता है की बरसात के चलते वह नाले में गिर गई हो। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply