Home > Business > जमशेदपुर पीएन मॉल में हिमालय ऑप्टिकल का नया स्टोर शुरू, लौहनगरी में तीसरा आउटलेट

जमशेदपुर पीएन मॉल में हिमालय ऑप्टिकल का नया स्टोर शुरू, लौहनगरी में तीसरा आउटलेट

Jamshedpur : प्रीमियम आईवियर और आई-केयर समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी हिमालय ऑप्टिकल ने शनिवार को शहर के पीएन मॉल में अपने नए स्टोर का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर कंपनी के रीजनल हेड रविशेख कुमार और मार्केटिंग हेड जोया डे मौजूद रहीं।

कंपनी के अनुसार, इस नए स्टोर के खुलने से झारखंड में ब्रांड की उपस्थिति और सशक्त हुई है। जमशेदपुर में यह इसका तीसरा और झारखंड में नौवां आउटलेट है।

प्रीमियम रिटेल हब में आधुनिक स्टोर

पीएन मॉल को शहर का सबसे सक्रिय और प्रीमियम रिटेल हब माना जाता है, जहाँ दिनभर बेहतर फुटफॉल और राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की मौजूदगी रहती है। इसी कारण इसे नए आउटलेट के लिए आदर्श स्थान चुना गया।

नए स्टोर को लक्ज़री इंटरियर, विस्तृत डिस्प्ले ज़ोन और ग्राहकों के लिए सहज लेआउट के साथ तैयार किया गया है। यहां Ray-Ban, Oakley, Vogue, Prada, Burberry, Montblanc, Emporio Armani, Tommy Hilfiger, Fila, Police, Michael Kors सहित दर्जनों ग्लोबल ब्रांड के आईवियर उपलब्ध हैं। सभी ब्रांडेड सनग्लासेस पर 6 महीने की वारंटी भी दी जा रही है।

Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस की लॉन्चिंग

स्टोर में अत्याधुनिक Ray-Ban Meta Smart Glasses भी उपलब्ध हैं, जो ओपन-ईयर ऑडियो, कॉलिंग, रीयल-टाइम कंटेंट शेयरिंग और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स के साथ पहनने योग्य तकनीक का नया अनुभव प्रदान करते हैं।

 लॉन्च पर कंपनी का वक्तव्य

उद्घाटन के दौरान मार्केटिंग हेड जोया डे ने कहा—

“हमें पीएन मॉल में नया स्टोर शुरू करते हुए अत्यंत खुशी है। हमारा उद्देश्य जमशेदपुर और झारखंड के ग्राहकों को लक्ज़री आईवियर और एडवांस्ड आई-केयर सर्विस एक ही जगह उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञ ऑप्टोमेट्रिस्ट और नवाचार-आधारित उत्पादों के साथ हम विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 ग्राहकों को आमंत्रण

हिमालय ऑप्टिकल ने शहरवासियों को स्टोर पर पहुंचकर नवीनतम कलेक्शन देखने और बेहतर सेवाओं का लाभ उठाने का निमंत्रण दिया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर को नई सौगात: भुइयांडीह–भिलाईपहाड़ी फोरलेन ब्रिज निर्माण 10 दिनों में होगा शुरू, खर्च होंगे 39.92 करोड़ रुपए

 कंपनी का परिचय

1935 में स्थापित हिमालय ऑप्टिकल आज भारत का एक भरोसेमंद और प्रमुख ऑप्टिकल ब्रांड है। देशभर में इसके 150 से अधिक प्रीमियम स्टोर संचालित हैं, जो तकनीक, फैशन और नेत्र-स्वास्थ्य विशेषज्ञता के साथ सर्वश्रेष्ठ समाधान उपलब्ध कराते हैं।

हिमालय ऑप्टिकल ने पीएन मॉल जमशेदपुर में नया स्टोर शुरू किया। तीसरा आउटलेट, प्रीमियम आईवियर और स्मार्ट ग्लासेस अब झारखंड के ग्राहकों के लिए उपलब्ध।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply