Jamshedpur : जमशेदपुर में चैंबर बिल्डिंग के चेंबर नंबर-1 में सोमवार को एक दिसंबर को एक महत्वपूर्ण मीटिंग (Jamshedpur Advocate News) आयोजित की गई। यह बैठक लॉयर्स डिफेंस के संरक्षक लाला अजीत कुमार अम्बष्ट के चेंबर में हुई। इसकी अध्यक्षता लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने की।
बैठक में यह डिसीज़न लिया गया कि तीन दिसंबर को देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के मौके पर अधिवक्ता दिवस का भव्य आयोजन साकची के धालभूम क्लब (Jamshedpur Advocate News) में किया जाएगा। प्रोग्राम दोपहर 12:00 बजे शुरू होकर 3:00 बजे भोजन के बाद समाप्त होगा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में संविधान दिवस पर लॉयर्स डिफेंस का संकल्प, प्रस्तावना पढ़कर राष्ट्रीय एकता का लिया वचन
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिकारी शामिल होंगे। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला कार्यक्रम के चीफ गेस्ट होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता लाला अजीत कुमार अम्बष्ट सहित कई प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहेंगे।
आज की मीटिंग में मुख्य रूप से अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, संजीव कुमार झा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रसाद, कार्तिक डे, दिलीप गोराई आदि मौजूद रहे।




