Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील वीडियो चैट मामला पहुंचा राज्यपाल के पास, सरकार से मांगा जाएगा जवाब

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील वीडियो चैट मामला पहुंचा राज्यपाल के पास, सरकार से मांगा जाएगा जवाब

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित अश्लील वीडियो चैट और प्रतिबंधित पिस्टल रखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय इस मामले में राज्यपाल से मिले हैं। उन्होंने राज्यपाल को सारे तथ्यों से अवगत कराया और उनसे बताया कि राजनीतिक दबाव में जिला प्रशासन की तरफ से इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बताया कि राज्यपाल ने हैरत जताई कि इतने बड़े आरोप लगे हैं और इसकी कार्रवाई अभी तक शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सरकार से जवाब मांगेंगे। माना जा रहा है कि इस मामले में राज्यपाल के आने के बाद मामले की जांच में तेजी आएगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि इन मामलों में कौन दोषी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने जमशेदपुर में ईएसआईसी अस्पताल और मोबाइल डिस्पेंसरी चालू करने की उठाई मांग, पीएम को संबोधित ज्ञापन डीसी ऑफिस में सौंपा + वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO