Home > Jamshedpur > डीसी ने यूसीआईएल प्रबंधन के साथ साकची स्थित डीसी ऑफिस में की बैठक, चाटीकोचा के विस्थापितों को भाटिन में बसाने पर रजामंदी

डीसी ने यूसीआईएल प्रबंधन के साथ साकची स्थित डीसी ऑफिस में की बैठक, चाटीकोचा के विस्थापितों को भाटिन में बसाने पर रजामंदी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीसी ने यूसीआईएल प्रबंधन के साथ साकची से डीसी ऑफिस में मंगलवार को बैठक की। इस बैठक में विस्थापितों के पुनर्वास पर चर्चा हुई। चाटीकोचा गांव के विस्थापितों का पुनर्वास होना है। इसके अलावा टेलिंग पॉइंट के उचित रखरखाव पर भी मंथन किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यूरेनियम के धूल कण और कचरे से उनकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस मुद्दे पर भी मंथन किया गया। डीसी विजया जाधव ने बताया कि यूसीआईएल कंपनी प्रबंधन के साथ इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा और एलआरडीसी रवींद्र गागराई भी मौजूद थे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि चाटीकोचा के ग्रामीणों को भाटिन गांव में विस्थापित किए जाने की योजना है। टेलिंग पॉइंट के रखरखाव और यूरेनियम के कचरे के निस्तारण को लेकर कंपनी प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि रेडिएशन से जरूरी बचाव को लेकर सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील वीडियो चैट मामला पहुंचा राज्यपाल के पास, सरकार से मांगा जाएगा जवाब

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply