Home > Jamshedpur > स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में मैदान में बन रही सड़क का रुकवाया काम, कल फूंका गया था मंत्री का पुतला+ वीडियो

स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में मैदान में बन रही सड़क का रुकवाया काम, कल फूंका गया था मंत्री का पुतला+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 में मैदान में चल रहा सड़क का काम रुकवा दिया है। यहां जुस्को (टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड) सड़क का निर्माण करा रही थी। सड़क का निर्माण 5 दिन पहले शुरू हुआ था। तब शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 के लोगों ने जमकर विरोध किया था।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

लेकिन, जुस्को के अधिकारी नहीं माने थे और सड़क का काम लगातार जारी था। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर जुम्मा की नमाज के बाद शास्त्री नगर के रहने वालों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका पुतला फूंका। उनके मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों का कहना था कि स्वास्थ्य मंत्री ने उनके साथ धोखा किया है। इलाके के लोगों का कहना है कि जिस मैदान में सड़क बनाई जा रही है उस मैदान में वह लोग धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। शास्त्री नगर के मोहम्मद अकरम ने बताया कि इस मैदान में बच्चे खेलते हैं। कई महीना पहले भी जुस्को ने यहां सड़क का निर्माण शुरू कराया था। तब लोग स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के पास गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि यहां सड़क का निर्माण नहीं होगा। उन्होंने काम रुकवा दिया था। लेकिन इधर भी जब काम शुरू हुआ तो लोग स्वास्थ्य मंत्री के पास दौड़ने लगे। लेकिन काम नहीं बंद हो रहा था। इससे लोग समझे कि जुस्को स्वास्थ्य मंत्री के कहने पर ही सड़क निर्माण करा रही है। इस पर लोगों ने उनका विरोध शुरू किया। शुक्रवार को पुतला फूंके जाने के बाद शनिवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शास्त्री नगर पहुंचे और काम को रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक वह नहीं कहेंगे यहां सड़क नहीं बनेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैदान में सड़क बनाने की क्या जरूरत है। इसके बाद लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के पक्ष में नारेबाजी की।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!