Home > Crime > आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में चल रही है गैंगवार, अब तक हो चुकी हैं दो हत्याएं

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में चल रही है गैंगवार, अब तक हो चुकी हैं दो हत्याएं

आदित्यपुर: आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में गैंगवार शुरू है। पिछले साल 6 नवंबर को ड्रग पेडलर डाली परवीन के भाई साबिर हुसैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में डाली परवीन के पति कम खान समेत अन्य को जेल भेजा गया था। यही नहीं इस साल मुस्लिम बस्ती के रहने वाले कादिम खान के करीबी एक युवक फिरोज अंसारी की हत्या की गई थी। तब यह कहा गया था कि साबिर हुसैन का बदला लेने के लिए उसके बेटे मुस्तफा अंसारी ने फिरोज अंसारी की हत्या की है और ड्रग पेडलर डाली परवीन ने इस हत्या की साजिश रची है। तब डाली परवीन जेल में थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुस्तफा अंसारी, अब्दुल करीम और मोहम्मद दिलदार को जेल भेजा था। अब डाली परवीन पर गोली चलाई गई है और उसके भतीजे ने ही गोली चलाई है। डाली परवीन के बेटे मुस्तकबिल खान ने बताया कि उसके पिता ने उसके मामा की हत्या की थी। इसी का बदला लेने के लिए राजू ने उसकी मां डाली परवीन पर गोली चलाई है। मुस्तकबिल खान के इस बयान से मामला काफी पेचीदा हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति