Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी को मानगो में मेयर का चुनाव लड़ाने का किया निर्णय

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी को मानगो में मेयर का चुनाव लड़ाने का किया निर्णय

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की नजर आप नगर निगम के चुनाव पर है। मानगो नगर निगम का चुनाव होने वाला है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को यहां से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। उन्होंने इसकी घोषणा मानगो में मंगलवार की रात हुए एक कार्यक्रम में कर दी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह मंत्री हैं और काफी व्यस्त रहते हैं। वह मानगो की सेवा कर रहे हैं। अब वह अपनी पत्नी को मेयर बनाना चाहते हैं। ताकि उनकी पत्नी भी जनता की सेवा करे। जब हम से यह सवाल किया गया कि लोग चाहते हैं कि मेयर मानगो का हो तो उन्होंने इसे मुस्कुरा कर टालते हुए कहा कि उनकी पत्नी सुधा गुप्ता कोई बाहरी थोड़ी ही हैं। वह भी इधर की ही हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो में फ्लाईओवर बन रहा है। पहले मानगो की सड़कें टूटी फूटी थीं। अब सड़कें एकदम टनाटन हो गई हैं। एमजीएम अस्पताल में नई बिल्डिंग बन रही है। गांधी मैदान का सुंदरीकरण हो रहा है। डोबू से मानगो तक भी सड़क बन रही है। इसके अलावा मानगो को कपाली से जोड़ने वाले पुल का भी निर्माण हो रहा है।

You may also like
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
पूर्वी सिंहभूम में विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील

Leave a Reply