Home > Health > घाटशिला महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्वस्थ रहना जरूरी: सिविल सर्जन

घाटशिला महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्वस्थ रहना जरूरी: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य पाना है तो स्वस्थ रहना जरूरी है और स्वस्थ रहने हेतु समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराना आवश्यक
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
घाटशिला महाविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पॉल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के प्रभारी डॉक्टर शंकर टुडू, पावड़ा पंचायत के मुखिया पार्वती मुर्मू तथा विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत मौजूद थे। इस मौके पर जिला सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य पाना है तो स्वस्थ रहना जरूरी है और स्वस्थ रहने हेतु समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें – आनंद बिहारी बने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, मंत्री के भाई को हाथ लगी निराशा

उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय द्वारा लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो, इस हेतु वे प्रयत्नशील हैं। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने कहा कि इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाना उनकी प्राथमिकता है।

You may also like
Jamshedpur Food Safety: जमशेदपुर में अंडे और मछली में मिले हानिकारक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 24 से अधिक दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी