Home > Jamshedpur > Hazrat Ali : दुनिया भर में मनाया जा रहा इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की विलादत का जश्न

Hazrat Ali : दुनिया भर में मनाया जा रहा इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की विलादत का जश्न

न्यूज बी : इस्लाम के खलीफा और इमाम हजरत अली (Hazrat Ali) अलैहिस्सलाम के जन्मदिन का जश्न दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह जश्न भारत के अलावा ईरान, इराक, सऊदी अरब के कातिफ, यमन आदि मुल्कों में धूमधाम से मन रहा है। जगह-जगह महफिल आयोजित हो रही है। इसमें शायर हजरत अली की शान में कसीदे पढ़ रहे हैं।

इराक के नजफ में Hazrat Ali के रोजे पर मनाया गया जश्न

इराक में नजफ में हजरत अली (Hazrat Ali) अलैहिस्सलाम के रौजे पर जश्न ए विलादत के प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ईरान के कई शहरों में यह आयोजन किया जा रहा है। भारत में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद समेत कई शहरों में यह जश्न मनाया जा रहा है।

Hazrat Ali की वेलादत बसआदत पर जमशेदपुर में केक कटिंग

Hazrat Ali की वेलादत बसआदत पर जमशेदपुर में केक कटिंग

जमशेदपुर में मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित शिया जामा मस्जिद के इमामबाड़ा में महफिल का आयोजन किया गया। इस महफिल में स्थानीय शायरों ने हजरत अली अलैहिस्सलाम की शान में कसीदे पढ़े। यहां पेश इमाम मौलाना जकी हैदर के अलावा इनाम अब्बास, वसी, इरफान, सगीर आदि ने अपने कसीदे पेश किए।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन, ज़ाकिर नगर में हुई महफिल

टिनप्लेट में भी होगी महफ़िल 

मंगलवार को लगभग 2:00 बजे टीनप्लेट में इनाम अब्बास के दौलत खाने पर महफिल का आयोजन किया गया है। इसमें भी शहर के अकीदत मंद शामिल होंगे और हजरत अली की शान में कसीदे पढ़ेंगे। गौरतलब है कि हज़रत अली अलैहिस्सलाम की विलादत 13 रजब को हुई थी और इस दिन शिया मुसलमान दुनिया भर में धूमधाम से जश्न मनाते हैं। हज़रत अली अलैहिस्सलाम पैगंबर ए अकरम के बाद इमाम बने और 21 रमज़ान को‌ उन्हें कूफे की मस्जिद में शहीद कर दिया गया था। शिया मुसलमान इस दिन गम मनाते हैं। मजलिस का आयोजन किया जाता है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!