Home > Jamshedpur > Jamshedpur : जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन, ज़ाकिर नगर में हुई महफिल

Jamshedpur : जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन, ज़ाकिर नगर में हुई महफिल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शिया समुदाय ने इस मौके पर महफिल का आयोजन किया। ज़ाकिर नगर में इमाम बारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में महफिल हुई। महफिल में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर और अन्य स्थानीय शायरों इनाम अब्बास, अफसर हुसैन, शिराज इफ्तेखार अली रिजवी, रेहान, शब्बीर, नूर शौकत आदि ने कसीदा पढा। प्रोफेसर जकी अख्तर और आले अली ने भी कसीदा पढ़ा। महफिल के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लग कर इस मुबारक मौके पर एक दूसरे को बधाई दी। मौलाना जकी हैदर ने बताया कि हर साल 13 रजब को पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि हज़रत अली 13 रजब को काबे में पैदा हुए थे उन्होंने हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम की आगोश में आंखें खोलीं और सबसे पहले रसूले अकरम की जियारत की।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply