Home > Jamshedpur > गुरु गोविंद सिंह जयंती पर जमशेदपुर की सड़कों पर भक्ति का सैलाब, नगर कीर्तन में उमड़ा जनसमूह+VDO

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर जमशेदपुर की सड़कों पर भक्ति का सैलाब, नगर कीर्तन में उमड़ा जनसमूह+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर (झारखंड) में दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व (Jamshedpur Prakash Parv) के अवसर पर रविवार को लौहनगरी की सड़कें भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आईं। इस अवसर पर गोलमुरी स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से अरदास के बाद भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जो पंच प्यारों की अगुवाई में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।

Jamshedpur Prakash Parv पर नगर कीर्तन की भव्यता देखते ही बन रही थी। इसमें सिख समाज के हजारों पुरुष, महिलाएं, बुजुर्गों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्कूली बच्चों के बैंड दल और पारंपरिक वेशभूषा में सजे गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मार्ग में ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

नगर कीर्तन गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी से निकलकर टुइलाडुंगरी, गोलमुरी मस्जिद रोड, टिनप्लेट गोलचक्कर, गोलमुरी चौक और आरडी टाटा गोलचक्कर होते हुए साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। साकची गुरुद्वारा के सामने भव्य आतिशबाजी की गई और पालकी साहिब पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली। जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों के बीच फल, जूस, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। नगर कीर्तन के दौरान सिख समुदाय की महिलाएं आगे बढ़ते हुए सड़क की सफाई करती नजर आईं, जिसे लोगों ने अनुकरणीय पहल बताया।

नगर कीर्तन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। रूट डायवर्जन और यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सेवादारों की टोली भी पूरे मार्ग में सफाई और व्यवस्था संभालने में जुटी रही।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर ट्रैफिक अलर्ट, 4 जनवरी को भारी वाहनों की नो-एंट्री

बताया गया कि गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मूल रूप से 27 सितंबर को थी, लेकिन किसी कारणवश जमशेदपुर में प्रकाश पर्व का आयोजन रविवार को किया गया। खास बात यह रही कि पहली बार नगर कीर्तन गोलमुरी की रिफ्यूजी कॉलोनी से निकाला गया, जिससे स्थानीय सिख समुदाय में विशेष उत्साह देखने को मिला।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply