Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर ट्रैफिक अलर्ट, 4 जनवरी को भारी वाहनों की नो-एंट्री

जमशेदपुर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर ट्रैफिक अलर्ट, 4 जनवरी को भारी वाहनों की नो-एंट्री

Jamshedpur (Jharkhand) : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व (Jamshedpur Prakash Parv) के अवसर पर जमशेदपुर शहर में 4 जनवरी 2026 (रविवार) को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसे लेकर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पूर्वी सिंहभूम द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार 4 जनवरी को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि प्रकाश पर्व (Jamshedpur Prakash Parv) के दौरान शहर में धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्राओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

इस आदेश की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।

इसे भी पढ़ें – सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली महिला; पति फरार

पुलिस ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply