Jamshedpur : टेल्को वर्कर्स यूनियन-98 (TWU-98) पर औद्योगिक क्षेत्र में अशांति फैलाने के गंभीर आरोप सामने (Jamshedpur Tata Motors) आए हैं। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व स्वयं को ‘क्षत्रिय समाज’ का प्रतिनिधि बताकर फर्जी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, जिससे न केवल औद्योगिक माहौल प्रभावित हो रहा है, बल्कि समाज की छवि भी धूमिल हो रही है।
मामला बंटी सिंह ग्रेड से जुड़े एक प्रकरण से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें मजदूर विरोधी समझौते का विरोध किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर टेल्को वर्कर्स यूनियन-98 (Jamshedpur Tata Motors) ने झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में रिट याचिका दायर की है। याचिका में पुराने वेतनमान में बहाली और बकाया वेतन (बैकवेज) भुगतान की मांग की गई है।
आरोप लगाने वालों का कहना है कि यूनियन की गतिविधियों पर पहली बार सार्वजनिक रूप से गंभीर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, अब तक इस पूरे मामले पर यूनियन के किसी भी पदाधिकारी या आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ तत्वों द्वारा कंपनी क्वार्टर खाली कराए गए लोगों को जबरन ‘क्षत्रिय समाज’ से जोड़कर पेश किया जा रहा है, जिससे पूरे समाज की बदनामी हो रही है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंच रहा है।
इसे भी पढ़ें – जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटरनेशनल डॉग शो का भव्य आगाज, कुत्तों के करतब देख पैरों तले खिसक गई ज़मीन+VDO
इस विवाद में टेल्को यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सक्रिय सदस्य हर्षवर्धन के नाम भी चर्चा में हैं। औद्योगिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर इस पूरे प्रकरण को लेकर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में चर्चाएं तेज हो गई हैं।


