Home > Jamshedpur > सोमवार को 11:00 बजे से आयोजित होगा शिकायत निवारण कार्यक्रम डीसी से ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे लोग

सोमवार को 11:00 बजे से आयोजित होगा शिकायत निवारण कार्यक्रम डीसी से ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे लोग

सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जनसमस्याओं के समाधान का होगा प्रयास
जमशेदपुर :
जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 4 सितंबर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिकायतों का ऑनस्पॉट समाधान किए जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। ताकि ग्रामीण सीधे अपनी समस्याओं को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के समक्ष रख सकें। जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारी अपनी टीम(कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य) के साथ समाहरणालय से तथा प्रखंडों के पदाधिकारी ऑनलाइन प्रखंड से जुड़ेंगे। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमस्याओं के समाधान के साथ साथ सभी योग्य, जरूरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना है । जिससे कि उन्हें उनके पंचायत में रहकर ही उनका हक मिले तथा कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े । दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो जिला मुख्यालय नहीं आ सकते उनको ध्यान में रखकर शिकायत निवारण कार्यक्रम शुरू की गयी है । इस एक प्रयास से लोग अपने पंचायतों में ही बैठकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकेंगे वहीं इससे लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने का समय बचेगा ।

इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित कोर्ट परिसर में घुसकर एडीजे वन के क्लर्क पर चापड़ से हमला, टीएमएच में भर्ती

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी