Home > Business > सोनारी थाना क्षेत्र के वीर मंच अखाड़ा के पास CABT कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर किया हंगामा

सोनारी थाना क्षेत्र के वीर मंच अखाड़ा के पास CABT कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर किया हंगामा

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के वीर मंच अखाड़ा के पास कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने शनिवार को बकाया वेतन देने की मांग को लेकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने बताया कि सीएबीटी कंपनी अपना कार्यालय बंद कर सामान हटा रही है। कंपनी के मैनेजर ने बताया है कि कंपनी ने अपना कार्यालय बंद कर दिया है और दूसरी कंपनी को हैंड ओवर कर दिया है। इसीलिए सामान दूसरी जगह भेजा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब कंपनी बंद हो गई है तो उनका वेतन फौरन मिलना चाहिए। जबकि, मैनेजर का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन तीन-चार दिनों में मिल जाएगा। किन कर्मचारियों का कहना है कि अगर वेतन नहीं मिला तो फिर वह कहां जाएंगे। इसी को लेकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में 25 कर्मचारी काम करते हैं। एक कर्मचारी का वेतन ₹20 हजार है।
इसे भी पढ़ें –सोमवार को 11:00 बजे से आयोजित होगा शिकायत निवारण कार्यक्रम डीसी से ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे लोग

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO