Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित कोर्ट परिसर में घुसकर एडीजे वन के क्लर्क पर चापड़ से हमला, टीएमएच में भर्ती

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित कोर्ट परिसर में घुसकर एडीजे वन के क्लर्क पर चापड़ से हमला, टीएमएच में भर्ती

जमशेदपुर : सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित कोर्ट परिसर में घुसकर शुक्रवार को एडीजे वन के क्लर्क पर चापड़ से हमला कर दिया गया। इस हमले में क्लर्क राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया। टीएमएच में घायल क्लर्क राकेश कुमार को भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बाएं कान के पास गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर को सीताराम डेरा थाना ले जाया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार भी कोर्ट परिसर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताते हैं कि हमलावर का नाम शाहिद बच्चा है। वह कदमा का रहने वाला है। शाहिद बच्चा ने बताया कि कदमा के ही साबिर ने उसे कोर्ट के पेशकार पर हमला करने के लिए ₹300 दिए थे। वह पेशकार को ढूंढ रहा था। तभी राकेश वहां आ गया और उसने राकेश पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल की महिला बागबेड़ा में अपने नवजात बेटी को ₹6000 में बेच रही थी, खरीदार महिला उसे लेकर पहुंची डीसी ऑफिस, हुआ हंगामा

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित