Home > Jamshedpur > साकची स्थित डीसी ऑफिस में स्वयं सहायता समूह द्वारा डे एनयूएलएम के तहत बनाए जा रहे थैलों और बैग की लगी प्रदर्शनी, शहर में खुलेंगे विश्वकर्मा स्टोर

साकची स्थित डीसी ऑफिस में स्वयं सहायता समूह द्वारा डे एनयूएलएम के तहत बनाए जा रहे थैलों और बैग की लगी प्रदर्शनी, शहर में खुलेंगे विश्वकर्मा स्टोर

जमशेदपुर : साकची स्थित डीसी ऑफिस में शुक्रवार को जिला प्रशासन की तरफ से स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे कपड़े के थैले, कागज के बैग आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में जिला प्रशासन ने माल, होटल और रेस्टोरेंट के मालिकों को भी बुलाया था। इन मालिकों को कपड़े का थैला, कागज का बैग आदि दिखाया गया और उन्हें समझाया गया कि वह इन बैग और थैलों को खरीदें ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल कम हो सके। इसके पहले डीसी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में माल, होटल और रेस्टोरेंट के मालिकों के अलावा नगर निगम व निकायों के कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद थे। सभी को कागज के थैले और कपड़े के थैले के बारे में जानकारी दी गई। बाद में शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में जाकर स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे थैलों को देखा। माल, होटल व रेस्टोरेंट के मालिकों ने बताया कि वह थैले बाहर से मंगवाते हैं और जल्द ही सभी लोग बैठक कर तय करेंगे कि यह थैले यहीं से खरीदे जाएं। डीसी ने बताया कि शहर में विश्वकर्मा स्टोर खोले जाएंगे। यह विश्वकर्मा स्टोर शॉपिंग मॉल में खोले जाएंगे। शहर में कम से कम पांच विश्वकर्मा स्टोर खुलेंगे। यहां स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामानों को रखा जाएगा। डीसी ने कहा कि अगली बैठक में माल, होटल व रेस्टोरेंट के मालिक अपने थैले भी लाएं। ताकि स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए थैलों और अपने थैलों की गुणवत्ता का मिलान कर सकें।
इसे भी पढ़ें – ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे जमशेदपुर, मानगो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांगा सियासी हक

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply