Home > Crime > गोविंदपुर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद, हादसा या खुदकुशी जांच कर रही पुलिस

गोविंदपुर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद, हादसा या खुदकुशी जांच कर रही पुलिस

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव (Jamshedpur Dead-Body Found) बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदरा निवासी सुमित के रूप में हुई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह खुद ही बाइक से वहां पहुंचा था।

प्राथमिक जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या और हादसा (Jamshedpur Dead-Body Found) दोनों एंगल से देख रही है। आशंका जताई जा रही है कि सुमित रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था, तभी अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं, आत्महत्या की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – Iran America War: ईरान के हमलों से यूएई की एल्युमीनियम कंपनी तबाह, इराक-इसराइल में भी बढ़ी हलचल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply