Home > Health > जिले की गर्भवती महिलाओं का फ्री अल्ट्रासाउंड कराएगी सरकार, जुगसलाई समेत शहर में दो और ग्रामीण इलाके में चार अल्ट्रासाउंड के लिए एमओयू

जिले की गर्भवती महिलाओं का फ्री अल्ट्रासाउंड कराएगी सरकार, जुगसलाई समेत शहर में दो और ग्रामीण इलाके में चार अल्ट्रासाउंड के लिए एमओयू

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: जिले की गर्भवती महिलाओं का सरकार फ्री में अल्ट्रासाउंड कराएगी। इसके लिए जमशेदपुर शहर में जुगसलाई और बिरसानगर में और ग्रामीण इलाकों में घाटशिला व बहरागोड़ा में अल्ट्रासाउंड सेंटर के साथ एमओयू हुआ है। जुगसलाई में क्योर एंड क्योर, बिरसा नगर में सिंधु डायग्नोस्टिक, घाटशिला में माइक्रो डायग्नोस्टिक सेंटर, सेवा एक्स-रे क्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर व सर्वोदय स्वास्थ्य सेवा डायग्नोस्टिक सेंटर और बहरागोड़ा में आरएन पाणी मेमोरियल हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा दी जाएगी। इस तरह से 4 अल्ट्रासाउंड केंद्र ग्रामीण इलाकों में और दो अल्ट्रासाउंड केंद्र शहर में रहेंगे। बुधवार को सिविल सर्जन डा जुझार मांझी ने बताया कि गर्भवती महिला का गर्भावस्था के 18 वें और 19 वें सप्ताह में अल्ट्रासाउंड किया जाना अनिवार्य है। इसीलिए उन्हें यह सुविधा दी जा रही है। जिन केंद्रों के साथ स्वास्थ्य विभाग का एमओयू हुआ है। उन्हें एक जांच के लिए 400 रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। डीसी विजया जाधव ने बताया कि गर्भ ठहरने के बाद डॉक्टर के परामर्श पर यह अल्ट्रासाउंड कराए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम एक बार अल्ट्रासाउंड जरूर कराएं।
इसे भी पढ़ें-सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का एनएचएआई ने जारी किया टेंडर

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply