Home > Crime > शिवरात्रि के दिन घर से पूजा करने निकली बर्मामाइंस के लांग टाउन बस्ती की युवती लापता, थाने में शिकायत

शिवरात्रि के दिन घर से पूजा करने निकली बर्मामाइंस के लांग टाउन बस्ती की युवती लापता, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लॉन्ग टाउन बस्ती की रहने वाली युवती लापता हो गई है। युवती का नाम अंजली कुमारी है। उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवती के पिता अनिल कुमार ने बर्मामाइंस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अंजली के पिता अनिल ने बताया कि उनकी बेटी शिवरात्रि के दिन 18 फरवरी को घर से पूजा करने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। आसपास रिश्तेदारी और सभी के यहां खोजबीन की गई। लेकिन उसका नहीं पता चला। इसके बाद बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें –बंगाल के दुर्गापुर के रहने वाले व्यक्ति की बाइक साकची में कालीमाटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply