Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की महिला से घर खाली कराने के लिए घर पर भेजे जा रहे गुंडे, थाने से मदद नहीं मिली तो एसएसपी ऑफिस में की शिकायत + वीडियो

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की महिला से घर खाली कराने के लिए घर पर भेजे जा रहे गुंडे, थाने से मदद नहीं मिली तो एसएसपी ऑफिस में की शिकायत + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा लाइन नंबर 1 की रहने वाली मालती सिंह से घर खाली कराने के लिए उसे धमकी दी जा रही है। घर पर गुंडे भेजे जा रहे हैं। ऐसा उसका भैसुर का बेटा अभिषेक सिंह कर रहा है। मालती सिंह मामले की शिकायत लेकर सीतारामडेरा थाना भी गई थीं। लेकिन, वहां से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को मालती सिंह साकची स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और एसएसपी को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। मालती सिंह ने कहा कि बुधवार को अभिषेक सिंह शराब पीकर उनके घर में घुस गया और मारपीट की और कहा कि मकान खाली कर दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

मालती सिंह

मालती देवी ने बताया कि उनके पति टाटा स्टील के कर्मचारी थे और साल 2018 में रिटायर हो चुके हैं। मालती ने बताया कि अभिषेक के साथ विपिन गोस्वामी नाम का एक युवक आता है और वह खुद को गैंग का लीडर बताता है और धमकी देता है कि मकान जल्द खाली कर दो। मालती सिंह ने बताया कि एसएसपी ने मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें- कदमा के भाटिया बस्ती के रहने वाले युवक की हत्या, बिष्टुपुर के पीएम माल के पास मिला शव+ वीडियो

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply