Home > Crime > सरायकेला की रहने वाली महिला का सीनी में ट्रेन से हुआ एक्सीडेंट, गंभीर हालत में साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती + वीडियो

सरायकेला की रहने वाली महिला का सीनी में ट्रेन से हुआ एक्सीडेंट, गंभीर हालत में साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला में बस स्टैंड के पास पोस्ट ऑफिस रोड की रहने वाली महिला पिंकी देवी का गुरुवार को सीनी में ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है। महिला रेलवे लाइन के पास घायल अवस्था में मिली। महिला के पैर की उंगलियां कट गई हैं। सर में भी चोट है। महिला को खोजते हुए उसके देवर किशन राणा और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद महिला को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया। जमशेदपुर में साकची के एमजीएम अस्पताल में घायल महिला का इलाज चल रहा है।

घायल महिला का भाई किशन राणा

किशन राणा ने बताया कि पिंकी देवी घर से सुबह शौच जाने की बात कहकर निकली थी। देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सरायकेला में कई जगह देखा लेकिन वह नहीं मिली। खोजते खोजते परिजन सीनी में रेलवे लाइन की तरफ देखा तो पिंकी वहां घायल अवस्था में पड़ी हुई थी।
इसे भी पढ़ें-सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले युवक की हत्या कर नदी में फेंक दी लाश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply