Home > Jamshedpur > साउथ ईस्टर्न रेलवे के GM एके मिश्रा पहुंचे टाटानगर रेलवे स्टेशन, जून 2024 तक टाटानगर में तैयार हो जाएगा थर्ड लाइन यार्ड

साउथ ईस्टर्न रेलवे के GM एके मिश्रा पहुंचे टाटानगर रेलवे स्टेशन, जून 2024 तक टाटानगर में तैयार हो जाएगा थर्ड लाइन यार्ड

जमशेदपुर : साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम एके मिश्रा शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन में रीडिवेलपमेंट कंसलटेंसी का काम इस महीने पूरा हो जाएगा। 2 वर्षों में टाटानगर रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन में विकसित कर लिया जाएगा। इसमें आदित्यपुर में थर्ड लाइन यार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। अगले साल जून 2024 तक टाटानगर रेलवे स्टेशन में थर्ड लाइन का यार्ड बन जाएगा। सीएम ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन की एक नई बिल्डिंग बनकर तैयार होगी। इसमें यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। लगातार रेल दुर्घटनाओं पर उन्होंने कहा कि रेलवे पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि कंडम रेलवे क्वार्टर ध्वस्त कर नए क्वार्टर बनाए जाएंगे। ताकि, क्वार्टर पर अवैध कब्जा ना हो। टाटानगर पार्किंग में हुए गोलीकांड के मामले में उन्होंने कहा कि रेलवे में जो टेंडर लेगा वह अपना काम करेगा। जीएम ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोलर एनर्जी पर संतोषजनक काम नहीं हुआ है। लेकिन, आने वाले समय में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अधिकतर काम सोलर एनर्जी से होगा इसे सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा पुलिस ने उरांव बस्ती में छापामारी कर कार से तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध महुआ शराब की बरामद, दो लोग गिरफ्तार

You may also like
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश