Home > Jamshedpur > साकची में वीर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के पास कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा ने की ‘मेरी माटी मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत

साकची में वीर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के पास कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा ने की ‘मेरी माटी मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत

जमशेदपुर : साकची में वीर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के पास भाजपा ने रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास थे। कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष भी थे। सभी मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और तीन रंगों से सुसज्जित कलश भेंट किया गया। इस कलश में कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल क्षेत्र की प्रमुख स्थलों और महापुरुष के प्रतिमा स्थल के पास की मिट्टी को रखेंगे। साथ ही महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई का भी अभियान शुरू किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत सभी से कहा गया है कि वह अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराएं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इसी तिरंगा के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी जान दी थी। इसलिए हम सभी को यह तिरंगा फहराना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – साउथ ईस्टर्न रेलवे के GM एके मिश्रा पहुंचे टाटानगर रेलवे स्टेशन, जून 2024 तक टाटानगर में तैयार हो जाएगा थर्ड लाइन यार्ड

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply