Home > Crime > सीतारामडेरा पुलिस ने उरांव बस्ती में छापामारी कर कार से तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध महुआ शराब की बरामद, दो लोग गिरफ्तार

सीतारामडेरा पुलिस ने उरांव बस्ती में छापामारी कर कार से तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध महुआ शराब की बरामद, दो लोग गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने उरांव बस्ती में छापामारी कर कार से तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध महुआ शराब बरामद की है। 100 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब और नीले रंग की मारुति कार को जब्त कर लिया है। अवैध शराब की तस्करी में लगे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट के रहने वाले सामल पाल उर्फ बापी पाल और यहीं के रहने वाले श्याम नाग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया की पुलिस उरांव बस्ती में नशा के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को सूचना मिली कि कार से शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर उरांव बस्ती के बिरसा चौक पर कार को पकड़ा गया।
इसे भी पढ़ें – बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट परिसर में लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं ने की बैठक, एडवोकेट्स वेलफेयर फैमिली पेंशन प्लान पर मंथन

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा