Home > Crime > कदमा से किशोरी का अपहरण, उलीडीह के युवक के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

कदमा से किशोरी का अपहरण, उलीडीह के युवक के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण हो गया है। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने उलीडीह थाना क्षेत्र के न्यू उलीडीह के रहने वाले सन्नी बिरुवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की रात किशोरी घर पर सो रही थी। सुबह लोगों ने देखा कि किशोरी गायब है। रिश्तेदारों में उसकी तलाश की गई। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद कदमा थाने में सूचना दी गई है। शुक्रवार को कदमा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है। किशोरी और आरोपी युवक के मोबाइल को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कवायद जारी है।

You may also like
जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र से वाहन जब्त
मानगो थाने में हंगामा, तोड़फोड़ व मारपीट, सरयू का सियासी ऐंगल, सात आरोपी जेल भेजे गए, अन्य की तलाश में छापेमारी तेज+VDO
बागबेड़ा इलाके में बिजली विभाग के जेई ने छापामारी कर 10 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, प्राथमिकी दर्ज
महिला अपने तीन बच्चों के साथ सिदगोड़ा से लापता, FIR दर्ज

Leave a Reply