Home > Jamshedpur > झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Jamshedpur News : झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला से जेएमएम विधायक रामदास सोरेन का शुक्रवार की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन (Ghatshila MLA Death) हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और लाइफ सपोर्ट पर थे। उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि उनके फेसबुक पेज के माध्यम से की गई, जिसमें लिखा गया अत्यंत दुख के साथ यह सूचित कर रहा हूं कि मेरे पिताजी अब हमारे बीच नहीं रहे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अमेरिका के डॉक्टरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों से उनकी स्थिति पर चर्चा की थी। इस दौरान शरीर में हो रही हलचल पर बारीकी से अध्ययन किया गया और कुछ दवाओं को लेकर निर्देश दिए गए। डॉक्टरों ने ब्रेन ऑपरेशन के लिए दो-तीन दिन और इंतजार करने की सलाह दी थी।

इसे भी पढ़ें – झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल, दिल्ली अपोलो अस्पताल में भर्ती, सुदिव्य को मिली शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी+VDO

गौरतलब है कि 2 अगस्त की सुबह उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था।

राजनीतिक सफर

रामदास सोरेन (Ghatshila MLA Death) कोल्हान क्षेत्र के बड़े आदिवासी नेता माने जाते थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के साथ सक्रिय भूमिका निभाई थी। पहली बार वे 2009 में विधायक बने और दूसरी बार 2019 में चुनाव जीते‌ थे। इसके बाद साल 2024 के चुनाव में भी वह जीते। वे झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष भी रहे।

अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने घोड़ाबांधा ग्राम प्रधान के रूप में की थी। मूल रूप से घाटशिला प्रखंड के खरसती निवासी रामदास सोरेन के दादा टेल्को के कर्मचारी थे। पिता के निधन के बाद उन्हें ग्राम प्रधान चुना गया और वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। इसके बाद वे झामुमो से जुड़े और 1990 में जिला सचिव और फिर जिलाध्यक्ष बने।

झारखंड आंदोलन के दौरान उन पर कई मुकदमे भी दर्ज हुए थे, लेकिन उनकी पहचान एक जुझारू और जनहितैषी नेता के रूप में बनी रही।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply