जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल में डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकरा (Chandil Car Accident) गई। हादसा शनिवार की शाम को हुआ। इस सड़क हादसे में कार पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन सभी घायलों को कार से निकलवाया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें – दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राजद नेता मुनीर हसन ने जताया शोक, बताया जननायक और आदिवासियों का सच्चा हितैषी
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले (Chandil Car Accident) की जांच कर रही है। चांडिल थाना पुलिस का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और यह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।




