Home > Jamshedpur > झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल, दिल्ली अपोलो अस्पताल में भर्ती, सुदिव्य को मिली शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी+VDO

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल, दिल्ली अपोलो अस्पताल में भर्ती, सुदिव्य को मिली शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी+VDO

Jamshedpur : झारखंड के शिक्षा मंत्री ( Jharkhand Education Minister) रामदास सोरेन शनिवार सुबह जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।

उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली लाया गया और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामदास सोरेन (Jharkhand Education Minister) को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी मौजूद हैं। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि दिल्ली में डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दिल्ली पहुंचे और डॉक्टरों से रामदास सोरेन की हालत के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

इसे भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर रहेगा ड्राई डे, गोपाल मैदान में होगा मुख्य समारोह

उधर, झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। इस बीच कैबिनेट सचिवालय ने विभागों के कार्यभार में बदलाव करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंत्री दीपक बिरुवा को निबंधन एवं अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राज्य भर में रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। उनकी अनुपस्थिति में मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल पर राजनीतिक हलकों की भी निगाहें टिकी हुई हैं।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल

Leave a Reply