Jamshedpur : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 (Ghatshila By-Election 2025) की मतगणना शुक्रवार को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में पूरी हुई। काउंटिंग खत्म होने के साथ ही जेएमएम उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 38,601 मतों से हराकर सीट अपने नाम की। मतगणना पूरी होने के बाद जेएमएम कैंप में जोरदार खुशी का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों पर नाचते दिखाई दिए।
अंतिम परिणाम
Ghatshila By-Election 2025 में 20वें राउंड की गिनती पूरी होने पर जेएमएम उम्मीदवार सोमेश सोरेन को कुल 1,04,936 वोट मिले। इनमें 1,04,794 वोट ईवीएम से और 77 वोट पोस्टल बैलट से थे। दूसरी ओर भाजपा के बाबूलाल सोरेन 66,033 वोटों पर सिमट गए। उन्हें ईवीएम से 66,270 और पोस्टल बैलट से 65 वोट मिले। इस तरह जीत का अंतर 38,601 पर पहुंच गया। JLKM के उम्मीदवार रामदास मुर्मू को कुल 11,563 वोट मिले, जिनमें 21 पोस्टल बैलट भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-Election : घाटशिला में 74.63% वोटिंग, सोमेश व बाबूलाल की किस्मत EVM में कैद, 14 नवंबर को होगी गिनती + VDO
राउंड-वाइज प्रमुख स्थिति
• 19वां राउंड: सोमेश सोरेन 36,989 मतों से आगे (कुल 99,820 मत)
• 18वां राउंड: बढ़त 34,648 वोट (कुल 94,351 मत)
घाटशिला में यह जीत जेएमएम के लिए बड़ी राजनीतिक बढ़त मानी जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ हुए इस उपचुनाव ने झारखंड की राजनीति में भी जेएमएम की पकड़ मजबूत की है।




