Home > Business > राजनगर के रुंगटा माइंस में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत, एक घायल, दोनों को किया गया मृत घोषित, एक का चल रहा है इलाज

राजनगर के रुंगटा माइंस में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत, एक घायल, दोनों को किया गया मृत घोषित, एक का चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर में रुंगटा माइंस में गैस रिसाव होने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। इसमें बिहार के वैशाली जिले के विशाल कुमार शर्मा और राहुल कुमार की मौत हो गई। जबकि दिनेश राय घायल हैं। दिनेश राय का इलाज टीएमएच में चल रहा है। रुंगटा माइंस में तीनों मजदूर एक बंद प्लांट में काम कर रहे थे। तभी कार्बन डाइऑक्साइड का रिसाव होने लगा। तीनों बेहोश हो गए। प्रबंधन ने सभी को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच पहुंचाया। टीएमएच में डाक्टरों ने जांच के बाद विशाल और राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिनेश का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें –
मानगो के जवाहर नगर में मोहम्मद रियाज पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बोलेरो जब्त

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत