Home > Crime > कदमा के शास्त्री नगर में पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट

कदमा के शास्त्री नगर में पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 में गुरुवार को पुराने विवाद में हुई मारपीट में एक युवक रोहित घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रोहित को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। रोहित ने बताया कि वह नदी किनारे अपने साथी राजीव के साथ बैठा था। तभी बस्ती का रहने वाला आकाश अपने दो भाइयों के साथ पहुंचा और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उधर, आकाश के परिजनों का कहना है कि रोहित शराब की भट्टी चलाता है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसे तोड़ दिया गया। इसीलिए वह अक्सर हंगामा करता है। गुरुवार को चाकू लेकर आया था। बीच बचाव में रोहित को चोट आई।

Leave a Reply