Home > Crime > उलीडीह पुलिस ने नेशनल हाईवे पर उमा हॉस्पिटल के सामने से चोरी गई बाइक समेत चार दोपहिया वाहन किए बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उलीडीह पुलिस ने नेशनल हाईवे पर उमा हॉस्पिटल के सामने से चोरी गई बाइक समेत चार दोपहिया वाहन किए बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: उलीडीह पुलिस ने नेशनल हाईवे पर उमा हॉस्पिटल के सामने से चोरी गई बाइक समेत चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी के इस मामले में उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी के रहने वाले अजय चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। उलीडीह थाना पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पटमदा के सुंदरपुर के रहने वाले मंगल साहिल की बाईक उमा हास्पिटल के सामने से चोरी चली गई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो घटना को अजय चक्रवर्ती ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक के अलावा एक स्कूटी और दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। लिखा पढ़ी करने के बाद अजय चक्रवर्ती को जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें – मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने कदमा में केंद्र सरकार का फूंका पुतला, मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO