Home > India > India: मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की दहाड़-झारखंड में अब कभी नहीं खिलेगा कमल

India: मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की दहाड़-झारखंड में अब कभी नहीं खिलेगा कमल

मुंबई: मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को राहुल गांधी की न्याय यात्रा का समापन समारोह आयोजित हुआ। इस समापन समारोह में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के अलावा कई राज्यों से पहुंचे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। झारखंड से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहुंची थीं। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके पति को साजिश के तहत जेल भेजा गया है। इसी साजिश का बदला झारखंड की जनता लोकसभा चुनाव में लेगी। कल्पना सोरेन ने कहा कि अब झारखंड में कभी कमल नहीं खिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने से प्रदेश की जनता नाराज है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक लाइन मशहूर हो रही है- झारखंड झुकेगा नहीं। इसी लाइन पर चुनाव होगा। उन्होंने अपने भाषण में पूरे देश को एक संदेश देते हुए ऐलान किया कि इंडिया नहीं झुकेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश की ऐसी तानाशाही शक्तियां जो देश के लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी हुई हैं, उनसे मुकाबले की जरूरत है। इस समापन समारोह में बिहार से तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला समेत कई नेता मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply