Home > Politics > Ranchi: झामुमो की जामा विधायक सीता सोरेन ने दिया पार्टी से इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले झामुमो को लगा गहरा झटका

Ranchi: झामुमो की जामा विधायक सीता सोरेन ने दिया पार्टी से इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले झामुमो को लगा गहरा झटका

रांची: लोकसभा चुनाव से पहले झामुमो को गहरा झटका लगा है। शिबू सोरेन की बहु व स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि उनके साथ झामुमो में गहरी साजिश हो रही है। इसीलिए वह झारखंड मुक्ति मोर्चा और इस परिवार से अलग हो रही हैं। उन्होंने शिबू सोरेन को अपना इस्तीफा लिखकर भेजा है। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हैं। अपने इस्तीफे में सीता सोरेन ने लिखा है कि उनके पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और क्रांतिकारी रहे हैं। उनके निधन के बाद पार्टी और परिवार के सदस्यों ने सीता सोरेन को अलग-थलग कर दिया है। सीता सोरेन ने लिखा है कि यह उनके लिए काफी पीड़ा दायक है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि बाद में स्थितियां सुधरेंगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसीलिए वह इस्तीफा दे रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीता सोरेन द्वारा झामुमो से इस्तीफा दिए जाने के बड़े राजनीतिक असर दिखेंगे। झामुमो को इसका गहरा नुकसान हो सकता है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर झामुमो की नैतिकता पर चोट करेंगी। गौरतलब है कि विपक्षी पार्टियां सीता सोरेन को झामुमो से अलग करने को लेकर कई महीने से लगी हुई थीं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार हुए थे, तब भी चर्चा थी कि सीता सोरेन पार्टी छोड़ देंगी। लेकिन, तब ऐसा नहीं हुआ था। अब जब लोक सभा चुनाव नजदीक हैं, तब सीता सोरेन ने झामुमो का साथ छोड़ दिया है। अब देखना ये है कि वह किस पार्टी का दामन थामती हैं. उत्तरप्रदेश में चुनाव केदौरान यही खेल हुआ था। वहां के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया था। 

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO
चेहल्लुम पर रांची में होंगे धार्मिक आयोजन, 4 अगस्त को निकलेगा मुख्य जुलूस

Leave a Reply