Home > Jamshedpur > मानगो के मुंशी मोहल्ला से रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, आला अधिकारी रहे मौजूद

मानगो के मुंशी मोहल्ला से रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, आला अधिकारी रहे मौजूद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के मुंशी मोहल्ला से रामनवमी को लेकर बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने किया। इस फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – रामनवमी पर नहीं बजाए जा सकेंगे अश्लील व भड़काऊ गाने, साकची में DC व SSP समेत सभी अधिकारियों ने रामनवमी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

फ्लैग मार्च मुंशी मोहल्ला से निकला और न्यू पुरुलिया रोड, जवाहर नगर, ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर आदि इलाकों में घूमा। फ्लैग मार्च में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, मानगो नगर निगम के विशेष कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव और ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर के अलावा शांति समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। यह फ्लैग मार्च रामनवमी को देखते हुए निकाला गया।
इसे भी पढ़ें –उत्पाद विभाग ने उलीडीह, कदमा और सोनारी इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब, चार लोगों पर प्राथमिकी

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग