Home > Crime > उत्पाद विभाग ने उलीडीह, कदमा और सोनारी इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब, चार लोगों पर प्राथमिकी

उत्पाद विभाग ने उलीडीह, कदमा और सोनारी इलाके में छापामारी कर बरामद की अवैध शराब, चार लोगों पर प्राथमिकी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने बुधवार को उलीडीह कदमा और सोनारी थाना क्षेत्र के इलाकों में छापामारी की है। उलीडीह के डिमना बस्ती और शंकोसाई में छापामारी हुई है। कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर और रामजन्म नगर में छापामारी की गई है। इसके अलावा सोनारी के न्यू कपाली, झाबरी बस्ती और खूंटाडीह में छापामारी की गई है। इन स्थलों पर छापामारी के बाद चार अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह अवैध शराब विक्रेता फरार हो गए थे। इनकी तलाश की जा रही है। 105 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई है।
इसे भी पढ़ें –मानगो के डिमना डिवाइडर में जिन दुकानों पर चला था बुलडोजर, उनके दुकानदारों ने धरना देकर जताया विरोध, इंसाफ की मांग

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर